Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में ढही 4 मंजिला इमारत: मलबे में दबने से 4 की मौत,...

दिल्ली में ढही 4 मंजिला इमारत: मलबे में दबने से 4 की मौत, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

NRI SANJH JALANDHAR (19 APRIL)

दिल्ली के मुस्तफाबाद में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (18 अप्रैल) की रात 3 बजे 4 मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई है। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

जो लोग फंसे हैं उन्हें निकाल रहे हैं 
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। 

अभी तक 10 को बाहर निकाला
एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा कि घटना सुबह 3 बजे हुई। 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार मंजिला इमारत थी। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। बिल्डिंग कैसे गिरी? जांच के बाद ही पता चलेगा

बारिश और आंधी के कारण हुआ हादसा!
शुरुआजी जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में 60 गज के इलाके में 4 मंजिला इमारत बनी थी।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी
एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने ने बताया कि यहां दो पुरुष और दो बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments