Monday, June 1, 2026

Google search engine
HomeनेशनलSaptgrahi Yog 2025: पूरे 100 साल बाद बनेगा 7 ग्रहों का दुर्लभ संयोग,...

Saptgrahi Yog 2025: पूरे 100 साल बाद बनेगा 7 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

NRI SANJH JALANDHAR (7 MARCH)

Saptgrahi Yog 2025 in Meen Rashi: ज्योतिष की मानें तो, सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि में पंचग्रही और सप्तग्रही योग निर्मित करते है। इन योगों के प्रभाव से राशिचक्र की सभी राशियों के जातक अलग-अलग तरह से प्रभावित होते है। इस वर्ष पूरे 100 साल बाद मीन राशि में सप्तग्रही योग बनने वाला है। यह योग 29 मार्च को शनि गोचर के साथ ही प्रारंभ हो जाएगा। यह संयोग शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल, चंद्रमा, शनि और नेपच्यून के साथ आने से बनेगा। इस योग के शुभ प्रभाव से राशिचक्र की चुनिंदा 3 राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी और इनके जीवन में तरक्की के योग बनेंगे। जानते है उनके बारे में- 

कर्क राशिफल सप्तग्रही योग 2025
(Cancer Horoscope Sapta Grahi Yoga 2025)

सप्तग्रही योग कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह योग कर्क जातकों की कुंडली के भाग्य स्थान में बनेगा। इसकी वजह से आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूत परिवर्तन आएगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग और धन लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। 

कन्या राशिफल सप्तग्रही योग 2025
(Virgo Horoscope Sapta Grahi Yoga 2025)

कन्या राशि वालों के लिए सप्तग्रही योग सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला रहेगा। यह संयोग इस राशि से सप्तम भाव में बनने वाला है। इसकी वजह से दांपत्य जीवन जी रहे जातकों को सुखद अनुभव होगा। मानसिक और शारीरिक तनाव में भी राहत मिलेगी। साझेदारी में चल रहा व्यापार अच्छा-ख़ासा धनलाभ प्रदान करेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान होंगे। 

मिथुन राशिफल सप्तग्रही योग 2025
(Gemini Horoscope Sapta Grahi Yoga 2025)

सप्तग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभकारी रहने वाला है। यह योग मिथुन राशि के कर्म भाव में बन रहा है। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिज़नेस में अप्रत्याशित धन लाभ होने से आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और करियर में स्थिरता बनेगी। पहले से नौकरी कर रहे जातक प्रमोशन का लाभ प्राप्त कर सकते है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत आपको बड़ी उपलब्धियां दिलाने का काम करेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। NRI SANJH इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments