Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलरूस-यूक्रेन युद्ध: UN में अमेरिका और इजरायल ने मारी पलटी; 'यूक्रेनी प्रस्ताव' के...

रूस-यूक्रेन युद्ध: UN में अमेरिका और इजरायल ने मारी पलटी; ‘यूक्रेनी प्रस्ताव’ के खिलाफ रूस के समर्थन में किया मतदान

NRI SANJH JALANDHAR (25 FEBRUARY)

Russia-Ukraine war: संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में मंगलवार (25 फरवरी) को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूक्रेन जंग पर अमेरिका ने अपना रुख पलटा है। अमेरिका ने पहली बार ‘यूक्रेनी प्रस्ताव’ के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की है। इजरायल ने भी रूस के पक्ष में मतदान किया। भारत, चीन समेत 65 देशों ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया। प्रस्ताव को 93 वोटों के साथ पारित किया गया। 18 देशों ने इसका विरोध किया। जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है।

जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देशों ने किया समर्थन 
रूस और यूक्रेन बीच छिड़ी जंग के तीन साल हो गए हैं। युद्ध को 3 साल पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र (UN) में  एक प्रस्ताव पेश किया था। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री मारियाना बेत्सा ने UN महासभा में यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना वापस बुलाने, न्यायपूर्ण शांति की स्थापना और युद्ध अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने वाले प्रस्ताव पर देशों से समर्थन मांगा। इस प्रस्ताव को जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देशों ने समर्थन किया। अमेरिका और इजराइल ने प्रस्ताव का विरोध किया।

अमेरिकी प्रस्ताव: युद्ध जल्द खत्म हो
अमेरिका ने UN में एक नया प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में न तो रूस के हमले का जिक्र था और न ही किसी प्रकार की निंदा की गई थी। अमेरिकी प्रस्ताव में बस दोनों देशों के बीच हुए जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया गया। अमेरिका ने कहा कि वह युद्ध को जल्द खत्म करने और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की दिशा में काम करना चाहता है।

ऐसे प्रस्ताव युद्ध को रोकने में नाकाम 
अमेरिकी डिप्लोमैट डोरोथी कैमिली शिया ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव युद्ध को रोकने में नाकाम रहे हैं। युद्ध बहुत लंबा खिंच चुका है। यूक्रेन और रूस के साथ-साथ दूसरी जगहों पर भी लोगों को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। यूरोपियन डिप्लोमैट्स ने कहा कि वो इस बात से नाराज हैं कि उनके पुराने सहयोगी ने उनके खिलाफ वोट दिया है।

ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई थी जुबानी जंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हाल ही में जुबानी जंग हुई थी। जुबानी तकरार के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में अमेरिका ने अपना रुख बदला। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जेलेंस्की को एक मामूली कॉमेडियन और बिना चुनाव वाला तानाशाह कहा था। जेलेंस्की ने ट्रम्प के इस बयान का जवाब देते हुए कहा था कि वह गलत जानकारी के साथ और गलतफहमी में जी रहे हैं।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments