Friday, June 5, 2026

Google search engine
HomeनेशनलMahakumbh 2025: निर्मला सीतारमण सहित आज कई VIP संगम में लगाएंगे डुबकी; अब...

Mahakumbh 2025: निर्मला सीतारमण सहित आज कई VIP संगम में लगाएंगे डुबकी; अब तक 55.56 करोड़ ने किया स्नान

NRI SANJH JALANDHAR (19 FEBRUARY)

उत्तर प्रदेश के ‘प्रयागराज महाकुंभ’ में बुधवार (19 फरवरी) को जबरदस्त भीड़ है। संगम आने वाले रास्तों पर जाम है। भीड़ के कारण मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोकी गई है। श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे तक 30.94 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई राज्यों के मंत्री बुधवार को महाकुंभ आएंगे।

महाकुंभ में VVIP की जमावड़ा 
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने सपरिवार के साथ बुधवार को महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और यूपी के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप संगम में स्नान करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री, राम मोहन नायडु किजांरापु, राज्यसभा सांसद रवि चंद्र वैदी राजू, महाराष्ट्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे,  सतना सांसद गणेश सिंह, मंत्री महेंद्र गुगा प्रसाद,  आशोक गुप्ता और विनोद चावड़ा भी महाकुंभ पहुंचेंगे।

55.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ का आगाज हुआ। बुधवार (19 फरवरी) को महाकुंभ का 38वां दिन है। अब तक 55.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा। भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments