NRI SANJH JALANDHAR (14 NOVEMBER)
दिल्ली NCR की हवा लगातार खराब हो रही है. दिल्ली में AQI अभी भी “गंभीर” है। वीरवार सुबह 6 बजे राजधानी में AQI 432 पर आ गया , जो गंभीर श्रेणी में आता है। कल शाम 4 बजे 418 था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में AQI गंभीर है और कोई राहत नहीं है।
एनसीआर के अधिकांश इलाके आज भी स्मॉग से घिरे हुए हैं और कई जगहों पर AQI 400 से अधिक है। मौसम विभाग ने आज के लिए एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि आज भी राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार से हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
इन इलाकों में हालात गंभीर
14 स्टेशन हैं जहां सुबह 6 बजे औसत AQI गंभीर+ (450 से ऊपर) है: आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, लाजपत नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आर के पुरम, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर।
सुबह 6 बजे सबसे अधिक AQI वाली जगहों में आनंद विहार-473, पटपड़गंज-472, अशोक विहार-471 और जहांगीरपुरी-470 है. AQI में कल रात से दिल्ली का औसत थोड़ा सुधरा है, लेकिन यह अभी भी कल सुबह और शाम के औसत से अधिक है. आज सुबह 6 बजे दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 606 है, जो काफी खतरनाक है. इसके अलावा, सरस्वती कॉलेज दिल्ली का AQI 438, पंजाबी बाग 473 और इंडिया गेट 378 रहा। बुधवार को भी 36 सेंटर में से 35 में AQI 400 से अधिक था। 25 सेंटर के AQI 450 से अधिक रहे।


