Wednesday, August 5, 2026

Google search engine
Homeपंजाबखोदियां मोहल्ले में घर को लगी आग, कुत्ते की जलने से मौत,...

खोदियां मोहल्ले में घर को लगी आग, कुत्ते की जलने से मौत, लाखों का नुकसान

NRI SANJH JALANDHAR (5 NOVEMBER)

खोदियां मोहल्ले में एक घर को अचानक भीषण आग लग गई। घटना में पीड़िता का पूरा घर जल गया था। जब घर में आग लगी तब अंदर एक 20 साल की लड़की मौजूद थी। जिसे मोहल्ला वासियों ने बाहर निकाल लिया। आग लगने का कारण फिलहाल मंदिर में जलाई गई जोत को बताया जा रहा है। जोत से पहले मंदिर में आग लगी, फिर देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। घटना में घर के अंदर सो रहा कुत्ते की जलने के कारण मौत हो गई।

जालंधर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। बाजार सकरा होने के कारण अंदर तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आ पाई थी। जिसके चलते घर से करीब 150 मीटर दूर ही गाड़ियां खड़ी कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। दोपहर साढ़े 12.30 बजे तक कुल 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आ चुकी थी।

बुटिक चलाकर घर का खर्च करती हुई पीड़ित

जानकारी के अनुसार खोदियां मोहल्ले से बाहर निकलते ही बाजार में पीड़ित मकान मालिक महिला बुटिक चलाती थी। रोजाना की तरह वह अपनी बुटिक पर चली गई गई थी। उनकी बेटी घर पर सो रही थी। अचानक 11 बजे घर के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने तुरंत घर के अंदर मौजूद लड़की को बाहर निकाल लिया और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

फायर ब्रिगेड अधिकारी अवनीत सोंधी ने बताया कि सुबह 11 बजे हमें सूचित किया गया था कि उक्त जगह पर आग लगी है। पूरा घर बुरी तरह जल गया था। परिवार के मुताबिक आग लगने का कारण जोत बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद जो बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments