Wednesday, August 5, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकश्मीर की शातिर हसीना, पंजाब में करती थी ऐसा कांड… पहुंच गई...

कश्मीर की शातिर हसीना, पंजाब में करती थी ऐसा कांड… पहुंच गई जेल

NRI SANJH JALANDHAR (5 NOVEMBER)

पंजाब की मोहाली पुलिस (mohali police) ने हाईवे पर लूट करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग में कश्मीर (Kashmir) की शातिर हसीना भी है जो हाईवे पर कार लिफ्ट (Car Lift) मांगने के बहाने पहले कार रुकवाती। इसके बाद ड्राइवर को शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाने का लालच देती। ड्राइवर उसे कार में बैठाता तो वो उसे सुनसान जगह ले जाती, जहां पहले से ही उसे साथी मौजूद होते थे और महिला उन साथियों के साथ मिलकर कार ड्राइवर को लूट लेती थी। मामले में पुलिस ने महिला और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला कश्मीर की रहने वाली है। उसका नाम शमा खान है। शमा के गिरोह में उसके 6 और साथी भी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थार, आईफोन, सोने का ब्रेसलेट और अन्य सामान जब्त किया है। ये सामान महिला ने पंजाब के गोबिंदगढ़ के कारोबारी से लूटा था। इन्होंने एक अन्य पीड़ित से आई-20 कार लूटी, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।

मोहाली पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा किया कि आरोपियों की पहचान बठिंडा के रहने वाले अर्शदीप सिंह, जसपाल सिंह, सोहाना के विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह, चंडीगढ़ सैक्टर-35 के अंगदजोत सिंह और उनकी साथी शमा खान के रूप में हुई है। मूलरूप से कश्मीर की रहने वाली आरोपी शमा खान मोहाली के मटौर में रहती थी। वह लिफ्ट मांगने के बाहने राहगीरों को रोकती थी और बाद में उन्हें सुनसान जगह ले जाकर अपने साथियों को बुला लेती थी। उसके साथी साजिश में फंसे राहगीर से मारपीट कर उसे लूट लेते थे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एक वारदात को आरोपियों ने 26 अक्तूबर व दूसरी को 3 नवम्बर को अंजाम दिया था। उसी की रिपोर्ट पीड़ित लोगों ने थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दोनों वारदातों में लूटी गई एक थार, एक आई-20 कार, एक ​​स्विफ्ट डिजायर, एक.315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में DIG ने बताया- 3 नवंबर की सुबह 4 बजे गोबिंदगढ़ का करने वाला कारोबारी दीपक अग्रवाल महिला मित्र के साथ थार में जा रहा था। जैसे ही वह सैक्टर-77 में लाइट प्वाइंट राधा स्वामी डेरा ब्यास के समीप पहुंचा तो एक मारुति कार थार के आगे आकर रुकी। उसमें से 3-4 युवक उतरे और मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी उसकी थार, आईफोन और सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए।

DIG के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपियों ने अपनी महिला साथी की मदद लेकर इससे पहले एयरपोर्ट रोड पर एक आई-20 कार लूटी थी। महिला ने पहले कार चालक को लुभा कर उसे सुनसान एरिया में रोका था। वहां योजना की तरह पहले से तैयार बैठे उसके साथियों ने पीड़ित को घेर कर उसकी कार लूट ली थी। इस मामले को लेकर सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments