Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलफोनपे ने 60% सपोर्ट स्टाफ को निकाला, एआई के चलते ट्रांजैक्शन में...

फोनपे ने 60% सपोर्ट स्टाफ को निकाला, एआई के चलते ट्रांजैक्शन में 40 गुना हुई वृद्धि

NRI SANJH JALANDHAR (21 OCTOBER)

फिनटेक कंपनी PhonePe ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी ऑपरेशनल प्रक्रियाओं को ऑटोमेट कर दिया है, जिससे कस्टमर सपोर्ट स्टाफ में 60% की कमी आई है। पिछले पांच सालों में कंपनी ने अपने सपोर्ट स्टाफ को लगभग 1,100 से घटाकर 400 से अधिक कर दिया है। यह जानकारी कंपनी की 21 अक्टूबर को दाखिल की गई ताजा वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई। इस अवधि के दौरान PhonePe ने ट्रांजैक्शन्स में 40 गुना वृद्धि दर्ज की है, जो FY19 से FY24 तक हुई।

FY19 से FY24 के बीच ट्रांजैक्शन में 40 गुना बढ़ोतरी 
फिनटेक दिग्गज PhonePe ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपने कस्टमर सपोर्ट ऑपरेशंस को स्वचालित कर 60% स्टाफ की कटौती की है। कंपनी ने पिछले 5 सालों में अपने सपोर्ट स्टाफ को 1100 एजेंट्स से घटाकर सिर्फ 400 से ज्यादा कर दिया है। यह कदम PhonePe की AI-बेस्ड स्ट्रैटजी का हिस्सा है। इसी अवधि में कंपनी ने ट्रांजैक्शन में 40 गुना बढ़ोतरी भी दर्ज की है, जो FY19 से FY24 के बीच हुई।

AI-चालित चैटबॉट से हैंडल हो रहीं 90% से ज्यादा समस्याएं
PhonePe की 21 अक्टूबर को जारी एनुअल रिपोर्ट में बताया गया है कि 90% से ज्यादा कस्टमर सर्विस समस्याओं को अब AI-चालित चैटबॉट्स के जरिए दूर किया जा रहा है, जिससे ऑपरेशनल प्रोफिशिएंसी में बड़ा सुधार हुआ है। कंपनी ने बाहरी चुनौतियों जैसे जीरो मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) और कोविड-19 महामारी के प्रभावों का सफलतापूर्वक सामना किया है। फोनपे का कहना है कि ऑटोमेशन और बेहतर यूनिट इकॉनोमिक्स पर फोकस करने से कंपनी को मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है।

इनोवेशन से देशभर में 22 हजार नौकरियां पैदा कीं: PhonePe 
फिनटेक कंपनी के मुताबिक, लागत में कटौती के बावजूद ग्राहक संतुष्टि (कस्टमर सेटिसफेक्शन) में सुधार हुआ है और पिछले 5 वर्षों में इसका नेट प्रमोटर स्कोर (NPS) लगातार बढ़ा है। PhonePe ने आगे बताया कि उसके तकनीकी नवाचारों ने पूरे भारत में 22,000 से ज्यादा नई नौकरियां पैदा की हैं। मौजूदा समय में कंपनी के पास 1500 से ज्यादा इंजीनियर हैं, जो देश के डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

फोनपे का रेवेन्यू सालभर में 74% बढ़ा, नेट प्रॉफिट प्लस में

  • – AI ने PhonePe के लिए कई ऐसे कामों को आसान बना दिया है, जो पहले इंसानों के जरिए होते थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI नौकरियों को प्रभावित करेगा, लेकिन बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नहीं लाएगा, क्योंकि तकनीक नई नौकरियों का सृजन भी करती है।
  • – वित्तीय रूप से PhonePe ने अहम वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 5,064 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जुटाया, जो पिछले साल के 2914 करोड़ रुपए के मुकाबले 74% अधिक है। फोनपे ने FY24 में 197 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट)रिकॉर्ड किया, जबकि FY23 में कंपनी को 738 करोड़ रुपए नुकसान हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments