Bikaji Foods ने खरीदी The Hazelnut Factory की 53 प्रतिशत हिस्सेदारी, 131 करोड़ रुपए में हुई डील

NRI SANJH JALANDHAR (18 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

मशहूर कैफे चेन और बेकरी THF को बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International) ने खरीद लिया है। बीकाजी ग्रुप ने 131 करोड़ में THF का मेजोरिटी शेयर 53 प्रतिशत खरीद कर कंपनी एक्वायर कर लिया है। लखनऊ केंद्रित THF यानी द हेजलनेट फैक्ट्री कैफे चेन और बेकरी लखीमपुरी में पलिया से बीजेपी विधायक रोमी साहनी चलाते हैं।

बता दें कि हेजलनट फैक्टरी एक स्थापित कैफे सह आर्टिसनल स्वीट्स ब्रांड है. इसकी लखनऊ में 6 और कानपुर, दिल्ली में 1-1 स्टोर में खुदरा उपस्थिति है. यह ब्रांड स्पेशलिटी कॉफी, आर्टिसनल स्वीट्स, बेकरी और पेस्ट्री के साथ-साथ कैफे मेन्यू की एक श्रृंखला भी प्रदान करता है।

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल भारत की तीसरी सबसे बड़ी एथनिक स्नैक्स कंपनी है, जो पारंपरिक भारतीय स्नैक्स और मिठाइयों की अपनी रेंज के लिए जानी जाती है. शिव रतन अग्रवाल द्वारा 1993 में स्थापित यह कंपनी 25 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदगी के साथ एक घरेलू नाम बन गई है। इसके अलावा बीकाजी उत्तरी अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया प्रशांत सहित 25 देशों को अपना प्रोडक्ट्स निर्यात भी करती है।


Advertisement
Google search engine