NRI SANJH JALANDHAR (9 SEPTMBER)
गुजराल नगर में रविवार को देर रात एडवोकेट गुरमोहर सिंह के घर पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ये वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि रिटायर्ड सेशन जज किशोर कुमार, रिटायर्ड तहसीलदार मनोहर लाल और एनआरआई बलराज पाल सिंह दोसांझ और उनके बेटे लतिंदर सिंह ने करवाई थी। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस में दो लोग अज्ञात हैं, जिनके द्वारा गोली चलाई गई है।
पुलिस द्वारा ये केस वकील गुलमोहर सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है।एडवोकेट गुरमोहन सिंह ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- कनाडा में रहते उनके दोस्त अमरप्रीत सिंह औलख का पिछले काफी समय से बलराजपाल दोसांझ उसके बेटे लतिन्द्र सिंह उर्फ डेनी, निशवंत उर्फ निशी के साथ प्रोपर्टी विवाद चल रहा है। उक्त केस में पिछले करीब तीन माह से गुरमोहर सिंह पैरवी कर रहे हैं। 19 अगस्त को उन्हें धमकी भरा कॉल भी आया, जिसमें कहा गया कि उक्त केस की पैरवी न करें, वरना नतीजा भुगतना पड़ेगा।
वकील ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- धमकी के बाद उसने उक्त फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था और मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके किसी साथ वकील से मामला डिसकस किया तो पता चला कि प्रॉपटी विवाद रिटायर्ड जज और तहसीलदार के साथ चल रहा है।
एडवोकेट गुरमोहर सिंह के बयानों पर केस दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें धमकाने में बलराजपाल दोसांझ, उसके बच्चे जैनी, निशि और किशोर कुमार और मनोहर लाल का हाथ है। बीती रात वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान एकदम से उनके घर के बाहर गोलियां चलने लगी।
घर से बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे पर गोलियों के निशान बने हुए थे। घर आए तो सीसीटीवी में देखा एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर फायरिंग कर रहा था। आरोपी वारदात करने आए आरोपी बाइक पर सवार थे। वारदात के बाद उन्हें फिर धमकी भरा कॉल आया। पुलिस ने सभी पहलुओं के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।




