Paris Olympics 2024: चक दे इंडिया! हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पेरिस ओलिंपिक में भारत का चौथा मेडल

NRI SANJH JALANDHAR (8 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

कल भारत के लिए जहां ओलंपिक से बुरी खबर सामने आई वहीं आज पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देशवासियों के लिए कांस्य पदक जीतकर खुशियां मनाने का मौका दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने आज के मुकाबले में स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता है इस कांस्य पदक के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल चार कांस्य पदक जीत लिए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन कांस्य पदक निशानेबाजी में जीते हैं वही एक कांस्य पदक हॉकी टीम ने जीता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस तरह ओलंपिक खेलों में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था। यह 1980 में मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उसका पहला पोडियम फिनिश था। यह भारत का हॉकी में तीसरा कांस्य पदक भी था। इस बार पुरुष टीम की कोशिश पदक का रंग बदलने पर थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर अब तक जैसा प्रदर्शन किया, वह सफर शानदार रहा है।

Advertisement
Google search engine