अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को मिली जान से मारने की धमकी

NRI SANJH JALANDHAR (7 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में नेशनल हाइवे अथॉरिटी (एनएचआइए) के ठेकेदारों को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कौन दिया है इसकी जांच में अब पुलिस लग गई है। धमकी अमृतसर कटरा एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को मिली है।

एनएचआइए के रीजनल आफिसर विपनेश शर्मा ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी हैं। इस में लिखा है कि फोर लेन ग्रीन फील्ड दिल्ली- अमृतसर- कटरा एक्सप्रेस वे जंक्शन लुधियाना- मोगा रोड (एनएच 5), मुल्लांपुर दाखा जंक्शन जालंधर मोगा रोड (एनएच 73) का निर्माण कर रहे ठेकेदारों व अधिकारियों को धमकी मिल रही है। इससे ठेकेदार तनाव में हैं।

मामले में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने डीजीपी गौरव यादव को फौरन एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। ठेकेदारों ने यह मामला पहले नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों के समक्ष उठाया। इस के बाद अथॉरिटी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार से बात की।


Advertisement
Google search engine