15 लाख रुपए गायब होने का मामला, रेलवे ने जांच के बाद 4 ड्यूटी कर्मियों को किया सस्पेंड

Jaipur, India - January 3, 2015: Passenger on platforms at the railway station of Jaipur, Rajasthan, India. Indian Railways carries about 7,500 million passengers annually.

NRI SANJH JALANDHAR (13 JULY)

Advertisement
Google search engine

छावनी के रेलवे स्टेशन पर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर से बीते दिनों करीब 15 लाख रुपए के एकाएक गायब हो जाने की घटना के बाद मंडल अधिकारियों की ओर से ड्यूटी पर तैनात चारों कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई के लिए मंडल अधिकारियों की ओर से आरपीएफ व जीआरपी को पत्र लिखा गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि उक्त घटना संबंधी सूचना मिलने के बाद विभागीय स्तर पर उक्त मामले की जांच की गई व उसके बाद आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की गहन जांच कर बनती कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ को लिखा गया है। वहीं इस संबंध में जब आरपीएफ के सीनियर अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले संबंधी उनके पास शिकायत पहुंची है व जांच के बाद अगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं इस मामले में थाना जीआरपी को भी पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कार्रवाई के लिए पत्र मिला है जिसकी जांच के बाद अगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Google search engine