विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में तीनों सीटों पर कांग्रेस निकली आगे, पंजाब में आप की जीत पक्की

हिमाचल और उत्तराखंड में कांग्रेस तो बंगाल में टीएमसी की क्लीन स्वीप

NRI SANJH JALANDHAR (13 JULY)

Advertisement
Google search engine

सात राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणाम आज मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे. यह लोकसभा चुनाव के बाद देश में पहला चुनाव है जहां NDA के सामने फिर इंडिया गठबंधन है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम मतदान हुआ। इन सीटों पर विभिन्न दलों के मौजूदा विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण रिक्तियों के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर और कांग्रेस के हरदीव बाबा में मुकाबला है. इसी तरह, देहरा में भाजपा के होशियार सिंह और कांग्रेस की कमलेश ठाकुर और हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा के बीच टक्कर है. तीनों सीटों पर अब कांग्रेस लीड कर रही है।

13 सीटों के रुझान, जानिए कहां कौन-सा दल आगे

राज्य BJP कांग्रेस TMC अन्य मध्यप्रदेश 1- –हिमाचल-3–उत्तराखंड-2–प. बंगाल–4-पंजाब—1बिहार—1तमिलनाडू—1

Advertisement
Google search engine