नामांकन के बाद अकाली उम्मीदवार सुरजीत कौर आप में शामिल

NRI SANJH JALANDHAR (2 July)

Advertisement
Google search engine

जालंधर में अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने मंगलवार को अचानक आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। सीएम भगवंत मान ने जालंधर स्थित अपने आवास में उनका स्वागत किया। उन्होंने सुरजीत कौर को आम आदमी पार्टी में जगह देने का भी आश्वासन दिया। सुरजीत कौर सुखबीर बादल की शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी भर चुकी थी।

जालंधर सीट पर 10 सितंबर को मतदान होना है। सुरजीत कौर सुखबीर बादल की प्रधानगी वाले शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी भर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने यहां से पूर्व BJP मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement
Google search engine