जालंधर वेस्ट से आप ने इस उम्मीदवार को दी टिकट, 10 जुलाई को होने जा रहे उप चुनाव

NRI SANJH JALANDHAR (17 JUNE)

Advertisement
Google search engine

10 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर जालंधर वेस्ट हलके में आप पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नीलाल भगत के बेटे महेंद्र भगत को उम्मीदवार घोषित किया है। महेंद्र भगत आम आदमी पार्टी जालंधर से हलका इंचार्ज है। उनकी जालंधर वेस्ट हलके में मजबूत पकड़ है। भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

2023 में हुए लोकसभा उपचुनाव के दौरान मोहिंदर भगत BJP छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में AAP का झाड़ू थामा। मोहिंदर के पिता चुन्नी लाल भगत पंजाब BJP का बड़ा चेहरा थे।

वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने उन्हें मैदान में उतारा था, जहां उनकी करारी हार हुई। मोहिंदर भगत ने उपचुनाव के दौरान अचानक BJP छोड़ी और आप जॉइन कर ली।

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर AAP ने ही सबसे पहले अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। अन्य किसी पार्टी ने अभी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। राज्य में AAP की सरकार है और इस्तीफा देने वाले विधायक शीतल अंगुराल (अब भाजपा में) भी AAP से ही थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उक्त सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Advertisement
Google search engine