NRI SANJH JALANDHAR (3 JUNE)
दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) मामले में फंसे सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहार जेल में सरेंडर कर दिया है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत की मियाद खत्म होने के बाद शनिवार को केजरीवाल ने सरेंडर ( Kejriwal surrender) कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 10 मई को केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हुए 2 जून को जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड का हवाला देते हुए एक हफ्ते की और मोहलत मांगी थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका पर 5 जून तक फैसला सुरक्षित रखा है।

सरेंडर करने से पहले दिल्ली मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपने बच्चों से भी मिले और उन्हें गले लगाया। इसके बाद राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। वे यहां से कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर भी गए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम पर नजर रखें, कैंडिडेट हार भी रहा है तब भी आप वहां रुकें। यदि वीवीपैट पर्ची का मशीन से मिलान न हो तो चुनाव रद्द हो जाएगा। हमें चौकन्ना रहना है। जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं वह फर्जी हैं। हमें हर एक को लड़ना पड़ेगा। ये चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है। यह चुनाव देश को बचाने के लिए है।
सीएम ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि जब सत्ता तानाशाही बन जाए तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है। हम देश को बचाने के लिए जेल जा रहे हैं। मुझे नहीं पता ये जेल में मेरे साथ क्या करेंगे। अगर भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए तो मैं भी फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं। मेरे शरीर का एक-एक कतरा इस देश के लिए है।
दिल्ली सीएम ने कहा कि अगर हमने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है तो वो पैसा कहां गया? हमारे पास से तो इनको एक चवन्नी भी नहीं मिली। इनके पास कोई रिकवरी नहीं है। देश के इतिहास में सबसे ज्यादा बहुमत से आई सरकार के मुख्यमंत्री को बिना सबूत के जेल में डाल दिया गया। यही तो तानाशाही है। केजरीवाल ने कहा कि रात दिन 24 घंटे देश को बचाने के लिए प्रचार किया है. केवल आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया, सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया। मेरे सामने देश था, पार्टी तो सेकेंड्री है. दिल्ली से लोगों से कहना चाहता हूं कि आज आपका बेटा दोबारा जेल जा रहा है।
अरुणाचल में एक बार फिर BJP की सरकार: 60 में से जीतीं 44 सीटें, कांग्रेस का खाता नहीं खुला
अंतिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार
अंतिम जमानत की मियाद खत्म होने पर पर केजरीवाल ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि- माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूँगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूँगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूँगा। वहाँ से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊँगा। और वहाँ से पार्टी दफ़्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूँगा। वहाँ से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊँगा। आप सब लोग अपना ख़्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।
CM अरविंद केजरीवाल की ‘आजादी’ खत्मः 21 दिन बाद आज फिर जाएंगे तिहाड़ जेल, 3 बजे घर से निकलेंगे, सरेंडर से पहले का एक-एक प्लान जानें
39 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे केजरीवाल
केजरीवाल 10 मई को 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। ED ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी उन्हें 9 समन भेज चुकी थी। हालांकि, केजरीवाल एक बार भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।गिरफ्तारी के बाद शुरुआती 10 दिन केजरीवाल ED की हिरासत में थे। 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। 10 मई तक यानी 39 दिन उन्होंने तिहाड़ में बिताए। 10 मई की शाम में वे बाहर आए थे।
अंतिम जमानत की मियाद खत्म होने पर पर केजरीवाल ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि- माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार।


