NRI SANJH JALANDHAR (31 MAY)
सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने कहा कि विमान में एयर कंडीशनिंग खराब होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। एक्स पर घटना का विवरण साझा करते हुए एक पत्रकार ने कहा, फ्लाइट संख्या एआई 183 में गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आठ घंटे से अधिक की देरी हुई। इसके बाद यात्रियों को विमान में चढ़ा दिया गया, वो भी बिना एयर कंडीशनिंग के।
यह फ्लाइट मूल रूप से गुरुवार दोपहर रवाना होने वाली थी, लेकिन 20 घंटे की देरी के बाद इसे शुक्रवार को उड़ान भरना है।. X पर मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एआई 183 की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई, यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ने के लिए मजबूर किया गया और फिर फ्लाइट में कुछ लोगों के बेहोश होने के बाद उन्हें उतार दिया गया। यह अमानवीय है!’’
शुक्रवार सुबह की एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यात्रियों को देर रात एक होटल में भेजा गया, जहां से उन्हें सुबह 8 बजे वापस एयरपोर्ट आना था और अब एयरपोर्ट आने के बाद फिर होटल वापस जाने के लिए कहा गया।
उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘टाटा ने 2022 में इस एयरलाइन का अधिग्रहण किया था। ढाई साल में यह काफी पीछे चला गया है। इसकी जो अब सर्वसि है, वह किसी भी दूसरे देश में मुकदमा चलाने का आधार हो सकती है।‘
इस बीच, एयर इंडिया ने इस पोस्ट के जवाब में कहा कि वह कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। इसने एक्स पर कहा, ‘हमें इसके लिए वास्तव में खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हमारी टीम कमियों को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और आपके निरंतर समर्थन की सराहना करती है।


