Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 12 की मौत, पूर्व सीएम ने...

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 12 की मौत, पूर्व सीएम ने किया ट्वीट

NRI SANJH JALANDHAR (25 MAY)

छत्तीस गढ़ में बारूद की फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में पूर्व सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सूचना है कि 3 घंटे तक बचाव दल नहीं पहुँचा है। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करे एवं पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दे।

बता दें कि बता दें कि इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके में घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments