Wednesday, June 10, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहां CM हाउस में स्वाति मालीवाल से मारपीट हुई थी’, AAP ने...

हां CM हाउस में स्वाति मालीवाल से मारपीट हुई थी’, AAP ने खुद कबूल की यह बात, कहा- केजरीवाल करेंगे कार्रवाई

NRI SANJH JALANDHAR (14 MAY)

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP से राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल से मारपीट के मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब पार्टी ने भी इस घटना को कबूल कर लिया और इसे निंदनीय बताया है। आज दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस मामले को खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संज्ञान में लिया है। और वह उचित कार्रवाई करेंगे।

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि कल एक निंदनीय घटना घटी। स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थी, वैभव कुमार ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे।

 स्वाती मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुए मारपीट मामले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर निशाना  साधा है।  उन्होंने कहा, “विभव कुमार को उकसाया किसने? इन तथ्यों की जांच होनी चाहिए। ये सारी घटना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने हुई है। क्यों स्वाती मालीवाल को चुप कराया गया, उनपर दबाव डाला गया ? क्यों मारपीट की घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है ?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments