Wednesday, June 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में धमाके से हिल गया शहर, डर के मारे लोग घरों...

पंजाब में धमाके से हिल गया शहर, डर के मारे लोग घरों से निकले बाहर

NRI SANJH Jalandhar (25 April)


पंजाब के पठानकोट से बढ़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोपहर के समय एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा शहर ही हिल गया। डर के मारे लोग अपने घरों से भी बाहर निकल आए थे। धमाके के बाद पठानकोट में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आवाज पूरे शहर में गूंज गई और आग का गुब्बार उड़ता नजर आया। इस धमाके की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी।
जिस जगह पर धमाका हुआ वहीं आसपास रेहड़ी चालक रेहड़ियां लगाकर खड़े रहते हैं जोकि मौके पर भागते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके पर किसी चीज के टुकड़े भी मिले हैं। धमाका किस कारण हुआ इस बारे कोई जानकारी नहीं, गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर धमाका हुआ वह आर्मी स्टेशन से करीब 30 मीटर की दूरी पर है। यह धमाका नहर के किनारे हुआ है, जो पंजाब में किसी घटना को अंजाम दिया गया है। जिस जगह पर धमाका हुआ है वहां पुलिस की बड़ी टीमें तैनात की गई हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments