Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलफिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी सहित कई जिलों में बारिश का...

फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

NRI SANJH JALANDHAR (5 April)

मध्य प्रदेश में मौसम के बदलाव का सिलसिला जारी है वहीं मौसम पूरी तरह शुष्क बने रहने के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार से बादल छा सकते हैं। जिसे लेकर मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। तो दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिसके कारण प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने की संभावना जताई है। साथ ही भोपाल सहित कई शहरों में बारिश होने के आसार भी है। बतादें कि, शुक्रवार यानी आज तपिश बानी रहेगी , वही कल यानी 6 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments