Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक

मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक

NRI SANJH JALANDHAR (28 March)

बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई. गुरुवार रात अचानक मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उसे जेल से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुआ था, लेकिन मुख्तार के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था. हॉर्ट अटैक आने के बाद डॉक्टरों ने दोबारा से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में ही शिफ्ट करना उचित समझा. फिलहाल मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि इसी महीने 27 तारीख की देर रात करीब 3 बजकर 55 मिनट पर मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था. सुबह होते-होते जब ये खबर आग की तरह फैली तो पता चला कि माफिया डॉन की हालत गंभीर है. उसे ICU में वेटिंलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. धीरे-धीरे मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को बांदा पहुंचना शुरू हो गया. मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे, लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments