Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेजरीवाल के रिमांड पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, ईडी ने हाईकोर्ट...

केजरीवाल के रिमांड पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, ईडी ने हाईकोर्ट में जवाब देने के लिए मांगा समय

NRI SANJH JALANDHAR (27 March)


दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के रिमांड पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी और राउज एवेन्यू कोर्ट के रिमांड के फैसले पर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और ED की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू दलीलें दे रहे है।


माननीय जज को ASG राजू ने कहा कि हम डिटेल में जवाब फाइल करना चाहते हैं। मुख्य केस में हमें 3 हफ्ते दिए गए थे। इस मामले में भी हमें अपना जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह देर करने के हथकंडे हैं। हम हाईकोर्ट से अपील करते हैं कि इस पर अभी फैसला किया जाए। आप इसे स्वीकार करें या फिर मना कर दें।
हाईकोर्ट में प्रदर्शन किया तो कारवाई होगी
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP की लीगल सेल ने जिला अदालतों में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने AAP को चेतावनी देते हुए कहा- कोर्ट परिसर में प्रदर्शन हुए तो परिणाम गंभीर होंगे। उधर, सुनवाई से ठीक पहले ED ने AAP के गोवा-महाराष्ट्र के प्रभारी दीपक सिंगला के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा। एजेंसी शराब नीति से मिले पैसे का उपयोग गोवा चुनाव में करने का दावा कर चुकी है। मामले को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments