Friday, April 24, 2026

Google search engine
HomeCrimeबहु का गला दबाकर की हत्या, डाक्टरों से कहा आत्महत्या कर ली,...

बहु का गला दबाकर की हत्या, डाक्टरों से कहा आत्महत्या कर ली, निशान देख पुलिस बुलाई, पति और ससुर गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (27 MARCH)

भोगपुर की रहने वाली नवनविवाहिता की पति, सास और ससुर ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को छुपाने के चक्कर में पति और ससुर ने डाक्टरों को आत्म हत्या का मामला बताया। लेकिन जब डाक्टरों ने महिला के गले में निशान देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पति और ससुर दोनो को पुलिस ने महिला की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान भोगपुर के गांव माधोपुर की रहने वाली पूनम के रूप में हुई है। वारदात भी गांव माधोपुर में हुई थी। पुलिस ने कल पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कबूल सिंह ने बताया कि फिलहाल केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी तलाश जारी है।

मृतक पूनम के पिता ओमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी को करीब साढ़े चार साल पहले हुई थी।शादी के दो साल बाद ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। क्योंकि उनकी बेटी अपने पति को दूसरी महिला के साथ जाने से रोकती थी। जिस कारण घर में झगड़ा रहने लगा।उन्होंने बताया कि पूनम ने अपने पति की करतूत के बारे में अपने सास-ससुर को भी बताया, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उलटा उसे तंग करना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पति परमजीत बंसल ने पहले गुस्सा कर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी ससुर मोहन लाल बंसल, सास मनप्रीत कौर बंसल और जेठ मनोज कुमार भी मौके पर मौजूद थे। जब पूनम की सांस चलना बंद हो गई तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


बता दें कि पहले पूनम की हत्या को सुसाइड दिखाने की कोशिश की जा रही थी। मगर, पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो पूनम के गले पर सुसाइड वाले पैरामीटर जैसा कोई निशान नहीं था। बल्कि उसके गले पर गला दबाने का निशान बना हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पति को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने माना कि पूनम की हत्या उसने की है। पुलिस ने इसे लेकर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

SourceNRI SANJH
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments