Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकिसानी आंदोलन को बदनाम करने के लिए देर रात किसी ने उतारा...

किसानी आंदोलन को बदनाम करने के लिए देर रात किसी ने उतारा बीयर से भरा ट्रक

NRI SANJH JALANDHAR (27 March)


केंद्र सरकार के खिलाफ शंभू बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के कैंप के बाद मंगलवार देर रात को किसी ने बीयर का ट्रक अनलोड कर दिया। सुबह जब किसानों ने कैंप के पास बीयर के भरे हुए डिब्बे देखे तो तुरंत पटियाला पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि सरकार उन्हें किसी न किसी तरह से बदनाम कर चाह रही है।

लेकिन ऐसा कभी नहीं होने दिय़ा जाएगा। शंभू बार्डर से कुछ ही दूरी पर जंगल में सुबह सुबह बियर की सील्ड बॉटल्स और डिब्बों का भंडार मिला। जिन पर 3 मार्च 2023 की मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी हुई है। जितनी भी बीयर की पेटियां व बोतले हैं। वह पुलिस को सौंप दी गई है। पटियाला पुलिस भी सारे मामले की जांच कर रही है।


किसान नेताओं ने मांग की है कि एसएसपी पटियाला इस मामले की हत्सक्षेप करें और इस मामले की जांच करें। उन्होंने कहा कि इस बियर कंपनी के संबधित मालिक और संबंधित ठेकेदारों पर भी कार्यवाई की जानी चाहिए। फिलहाल मौके पर पुलिस ओर प्रशासन पहुंच कर इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है की यह बियर के कैन किसके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments