Wednesday, November 25, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलडोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति फिर भारत समेत दुनिया की बड़ी...

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति फिर भारत समेत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए चिंता का विषय बनी !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति एक बार फिर भारत समेत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए चिंता का विषय बन गई है. अमेरिकी प्रशासन भारत, चीन, यूरोपीय संघ और जापान समेत 16 बड़े व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है. इसकी वजह इन देशों में औद्योगिक उत्पादन की कथित अतिरिक्त क्षमता और सरकारों की ओर से उद्योगों को दी जाने वाली सब्सिडी बताई जा रही है

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की जांच के नतीजे मंगलवार या बुधवार को सामने आ सकते हैं. इसके बाद कई उत्पादों पर नए आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव आ सकता है. हालांकि, अभी टैरिफ की दरें, लागू होने की तारीख और किन उत्पादों को छूट मिलेगी, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका फरवरी 2026 में अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क घोषित कर चुके हैं. ऐसे में नए टैरिफ की आशंका दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों और प्रस्तावित ट्रेड डील की दिशा को प्रभावित कर सकती हैइस बार अमेरिकी प्रशासन का मुख्य तर्क है- दुनिया के कई देश जरूरत से ज्यादा औद्योगिक उत्पादन कर रहे हैं और सरकारी सब्सिडी के सहारे अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर बेच रहे हैं

अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है.इस मामले में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने मार्च 2026 में ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 (Section 301) के तहत जांच शुरू की थी.इस जांच के दायरे में भारत, चीन, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, बांग्लादेश और कंबोडिया शामिल हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments