Wednesday, November 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित आय से अधिक...

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED जांच का आदेश रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI और ED जांच का आदेश रद्द कर दिया है. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह मामले पर नए सिरे से विचार करे. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी को मामले में पक्षकार बनाया जाए,

ताकि उनका पक्ष भी सुना जा सकेइलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर राहुल गांधी के खिलाफ लगे आरोपों की CBI और ED से जांच कराने का आदेश दिया था. याचिका में दावा किया गया था कि राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं पर अब तक करीब 60 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं. यह रकम उनकी घोषित आमदनी से कहीं ज्यादा हैहाई कोर्ट के आदेश को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

17 अगस्त को सुनवाई के दौरान उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि हाई कोर्ट ने एकतरफा तरीके से आदेश दिया. शिकायतकर्ता का मामले से सीधा संबंध नहीं है, फिर भी उसकी याचिका पर बंद चैंबर में सुनवाई हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीलबंद लिफाफे में दी गई जानकारियां मीडिया में लीक हो रही हैं. सिब्बल ने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments