Saturday, November 7, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसमोहम्मद शमी ने संन्यास के बाद शेयर किया भावुक पोस्ट....

मोहम्मद शमी ने संन्यास के बाद शेयर किया भावुक पोस्ट….

मोहम्मद शमी ने शनिवार, 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप के साथ-साथ भावुक मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि टेस्ट कैप नंबर- 279 अब सबसे विदा ले रही है. शमी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए हैं, वनडे और टी20 से नहीं. उन्होंने कहा कि वह भारी दिल और अनगिनत यादों के साथ रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

शमी ने दोस्तों, परिवार और साथियों का धन्यवाद किया. 6 नवंबर 2013 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उसके ठीक 13 साक बाद उन्होंने 6 नवंबर की तारीख को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा – आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं।

. इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीममेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मुझपर भरोसा बनाए रखा.उन्होंने खासतौर पर फैंस को खास संदेश दिया और कहा कि उन्हीं के सपोर्ट ने मोहम्मद शमी को आज यहां पहुंचाया है.

उन्होंने कहा – सभी फैंस मोहम्मद शमी ने अपने 64 टेस्ट मैचों के के करियर में 229 विकेट लिए. वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे. बताते चलें की शमी पर फिटनेस साबित करने का दबाव था, और वह रणजी ट्रॉफी में खरे भी उतरे हैं. मगर सेलेक्टर्स अब कहीं ना कहीं उंसएआगे बढ़ चुके है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments