आसियान सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आसियान सदस्य देशों के साथ भारत के संबंध देश की “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” के केंद्र में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच रिश्ते कई क्षेत्रों में विस्तारित हुए हैं. भारत आसियान देशों के साथ घनिष्ठ मित्रता को बहुत अधिक महत्व देता है.मनीला रवाना होने से पहले जारी बयान में मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित है।
आज यह साझेदारी व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और आपसी जनसंपर्क जैसे कई क्षेत्रों तक पहुंच चुकी हैअधिकारियों के मुताबिक, मनीला में आसियान और अन्य देशों के नेताओं के साथ मोदी की द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी. इनमें व्यापार और निवेश बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करने और बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर सोमवार को आसियान और उसके साझेदार देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. भारत और आसियान के 11 सदस्य देशों के बीच सालाना व्यापार करीब 122 अरब डॉलर का है
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने पिछले सप्ताह कहा था कि आसियान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मोदी की यात्रा के दौरान भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच क्वाड शिखर सम्मेलन भी होने की उम्मीद है. अधिकारियों के मुताबिक, इसमें आर्थिक सुरक्षा और रणनीतिक बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रस्तावों की घोषणा की जा सकती है
इन प्रस्तावों को 31 अक्टूबर को अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में अंतिम रूप दिया गया था. इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भरोसेमंद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक पहुंच बढ़ाने के लिए 8.5 करोड़ डॉलर से अधिक की तकनीकी और वित्तीय सहायता देने समेत कई फैसले हुए थे.सितंबर 2024 के बाद भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं की यह पहली बैठक होगी. इस बार सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका करेगा. खास बात यह है कि क्वाड की बैठक पहली बार किसी ऐसे देश में आयोजित होने जा रही है, जो इस समूह का सदस्य नहीं है।


