Thursday, October 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमैड संधू हत्याकांड में मुख्य शूटर को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार...

मैड संधू हत्याकांड में मुख्य शूटर को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या कथित तौर पर गोल्डी ढिल्लों गैंग द्वारा की गई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से गंभीरता से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे पंजाब लाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में मैड संधू की हत्या के बाद शूटर काका अहमदाबाद फरार हो गया था, जहां उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां यह भी बता दें कि बीते कल भी पुलिस ने दो संदिग्धों को राउंडअप किया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि मृतक सोशल मीडिया पर एक चर्चित इन्फ्लुएंसर था, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कई तरह के विवाद भी चल रहे थे।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ असामाजिक तत्वों और बदमाशों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कट्टरपंथी या अन्य एंगल के बारे में कमिश्नर गिल ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी कट्टरपंथी संगठन का हाथ होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है, बल्कि यह सुपारी देकर करवाया गया कत्ल लगता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments