Friday, September 25, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसएशियन गेम्स 2026 में भारत का मेडल जीतने का सिलसिला जारी....

एशियन गेम्स 2026 में भारत का मेडल जीतने का सिलसिला जारी….

एशियन गेम्स 2026 में भारत का मेडल जीतने का सिलसिला जारी है. भारत ने 2 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं. एथिलीट्स के मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई दी है. भारत अब तक एशियन गेम्स में 19 मेडल जीत चुका है. अभी और भी कई मेडल जीतना बाकी है.भारत ने 25 सितंबर को शूटिंग में गोल्ड जीता है. वहीं दो और मेडल स्क्वॉश और टेबिल टेनिम में कंफर्म किए हैं

कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विथ्या रामराज के सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने लिखा, हमारी मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन! एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विथ्या रामराज को बधाई.

उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने इस रेस को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का पल साबित हुआ. वे और भी ऊंचाइयां हासिल करते रहें: पीएम मोदी.भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल पर 48-24 से जीत हासिल करके एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंच गई है. कबड्डी टीम ने लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल की तरफ कदम बढ़ाया है. महिला कबड्डी को 2010 में पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत ने इसमें अपना दबदबा बनाए रखा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments