दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व न्यूजीलैंड को बहुत बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. टिकनर पहला टेस्ट नहीं खेले थे. मंगलवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि ब्लेयर टिकनर को इसी सप्ताह वेलिंगटन में ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह 27 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में लिखा – तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इसी सप्ताह वेलिंगटन में अभ्यास के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. क्राइस्टचर्च में टिकनर की फिटनेस जांची और परखी जाएगी, उसके बाद ही पता चल सकेगा कि वह कब तक वापसी कर पाएंगे
मैट फिशर उनके रिप्लेसमेंट होंगे, जो भारत के खिलाफ वनडे और टी20 खेले थे. फिशर आज क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड टीम को जॉइन करेंगे.”मैट फिशर ने इसी साल न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में वापसी की थी. अब तक उन्होंने 2 टेस्ट मैच खेलकर 6 विकेट लिए हैं. फिशर कुछ सप्ताह पहले काउंटी क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं.
उन्होंने सरे के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 19 विकेट चटकाए थेभारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. आखिरी दिन न्यूजीलैंड को 8 विकेट बचाने थे, जिसमें वह कामयाब रही. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर 43 ओवर बैटिंग की और अपनी टीम को पारी के अंतर से हारने से बचाया. अब दूसरा मैच 27 नवंबर से हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा.


