Friday, September 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट तथा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया। धमकी भरी कॉल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।सुरक्षा के मद्देनजर हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पीसीआर वाहन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंच गईं।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी। टीमें कॉम्प्लेक्स के अंदर और आस-पास संदिग्ध वस्तुओं, वाहनों और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ले रही हैं।फिलहाल धमकी भरी कॉल के स्रोत या इसे करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

पुलिस द्वारा कॉल के स्रोत का पता लगाने और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे कॉम्प्लेक्स की जांच की जा रही है और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में इससे पहले भी कई सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

इनमें विभिन्न स्कूल, पासपोर्ट ऑफिस, हाई कोर्ट और जिला अदालत शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब सचिवालय और सेक्टर-43 बस स्टैंड को भी ऐसी धमकियां मिली थीं।इन मामलों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। मौजूदा मामले में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच जारी है। अधिकारी धमकी भरी कॉल की पूरी जानकारी इकट्ठा करने के साथ-साथ इसके स्रोत का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments