वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिस दिन चलता है, सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद में 204 रन बनाकर रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले थे. अब चुनौती सेमीफाइनल की है, जिसमें इंडिया ए की टक्कर श्रीलंका ए से होगी और इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
इंडिया ए और श्रीलंका ए का सेमीफाइनल मुकाबला आज, 26 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस मुकाबले का विजेता फाइनल का टिकट कटा लेगा, जो फाइनल में पाकिस्तान ए या बांग्लादेश ए से भिड़ेगावैभव सूर्यवंशी अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेलकर 241 रन बना चुके हैं. यूएई के खिलाफ मैच में उन्होंने 53 गेंद में 204 रन बनाए थे और इस पारी में उन्होंने 19 छक्के जड़ दिए थे,
जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैइससे पहले वैभव पिछले 2 मैचों में नहीं चल पाए थे. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 रन और पाकिस्तान ए के खिलाफ केवल 11 रन बनाए थे. मगर यूएई के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर उन्होंने सारी कसर पूरी कर दी थी.
आज वैभव या किसी भी खिलाड़ी की गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि श्रीलंका ए से हारते ही भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो जाएगाआज इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में जो भी विजेता बनेगा, वह 29 नवंबर को फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगा. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए और बांग्लादेश ए की टक्कर होनी है


