Thursday, September 10, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमिशन क्लीन पंजाब के तहत हल्का विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नूरमहल...

मिशन क्लीन पंजाब के तहत हल्का विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नूरमहल में सफाई अभियान का लिया जायजा

नूरमहल में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन क्लीन पंजाब के तहत हल्का विधायक इंद्रजीत कौर मान ने आज नूरमहल शहर में चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को अपने घरों के साथ-साथ आस-पास की सफाई रखने की भी अपील की।विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार द्वारा मिशन क्लीन पंजाब चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य को सफाई और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी हो सकती है, जब हम अपने मुहल्लों, गांवों और शहरों को साफ-सुथरा रखेंगे।उन्होंने लोगों को राज्य सरकार द्वारा गांवों और शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू कूड़े का निपटारा उचित तरीके से किया जाए। कूड़ा-कर्कट इधर-उधर और खुले में न फेंककर सफाई कर्मियों के

शहरों को साफ-सुथरा रखने के कार्यों में सहयोग किया जाए। उन्होंने निवासियों को सफाई अभियान में योगदान देने और दूसरों को इस संबंध में प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस मौके पर विभिन्न वार्डों के काउंसलर, सफाई कर्मी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments