Sunday, September 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबटीचर्स डे के मौके पर पंजाब सरकार 75 शिक्षकों को 'स्टेट अवॉर्ड-2026'...

टीचर्स डे के मौके पर पंजाब सरकार 75 शिक्षकों को ‘स्टेट अवॉर्ड-2026’ से करेगी सम्मानित

टीचर्स डे के मौके पर पंजाब सरकार राज्य के 75 शिक्षकों को ‘स्टेट अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित करेगी। राज्य-स्तरीय समारोह में राज्य के अलग-अलग ज़िलों से प्रिंसिपल, लेक्चरर, मास्टर कैडर, हेड मास्टर, हेड मिस्ट्रेस और प्राइमरी कैडर के शिक्षक शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि अवॉर्ड के लिए चुने गए शिक्षकों में सबसे ज़्यादा संख्या रोपड़ ज़िले के शिक्षकों की है।राज्य स्तर पर दिए जाने वाले अवॉर्ड्स में 55 शिक्षकों को ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’, 10 को ‘यूथ टीचर अवॉर्ड’ और 4 शिक्षकों को ‘स्पेशल टीचर अवॉर्ड’ दिया जाएगा।

इसके अलावा, 6 शिक्षकों को प्रशासनिक क्षेत्र में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।इन अवॉर्ड्स के लिए पंजाब के अलग-अलग ज़िलों के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों को चुना गया है।

शिक्षकों का चयन छात्रों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा प्रबंधन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के आधार पर किया गया है।सरकार इन शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित करेगी। अवॉर्ड पाने वालों में स्कूली शिक्षा के विभिन्न कैडर के शिक्षक शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments