BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव में जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने हाल ही में भारत की GenZ (आज की युवा पीढ़ी) को “गटर जनरेशन” कहा था, जिस पर रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने एक्ट्रेस की आलोचना की और उनकी निजी ज़िंदगी पर सवाल उठाए। अब कंगना ने बाबा रामदेव को जवाब दिया है।
कंगना रनौत ने रामदेव को सलाह दी कि वे उनकी जवानी या निजी ज़िंदगी के बारे में ख्याली पुलाव पकाना बंद करें और उन्हें चरित्र पर लेक्चर न दें।कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करके बाबा रामदेव पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने न देखें। कोई भी सिर्फ़ अफ़वाहों और गपशप के आधार पर ही अंदाज़ा लगा सकता है।
“एक्ट्रेस ने रामदेव की दुखती रग पर भी हाथ रखा जब उन्होंने पतंजलि से जुड़े विवादों और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का ज़िक्र किया। कंगना ने आगे कहा, “कम से कम मुझे कभी भी झूठे या धोखाधड़ी वाले मेडिकल दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं मिली है। यह पक्के तथ्यों पर आधारित है, न कि गपशप या अंदाज़े पर। इसलिए मेरे चरित्र को जज न करें। मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है, और यहां कोई धोखाधड़ी नहीं है।”यह पूरा विवाद रामदेव के एक इंटरव्यू से शुरू हुआ।
जब उनसे कंगना के GenZ को “गटर जनरेशन” कहने वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक्ट्रेस के अतीत पर टिप्पणी की। रामदेव ने कहा, “उनका बचपन कैसा था? उनकी जवानी कैसी थी? उनके पिछले काम क्या थे? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।”रामदेव ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि देश के युवाओं के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है।
उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को ‘गटर जनरेशन’ कहना विकृत सोच की निशानी है। यह पूरी तरह गलत है और कंगना की पार्टी (BJP) के वरिष्ठ सदस्यों को इस बयान पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल, दोनों हस्तियों के बीच यह तनाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों और राजनीतिक नेताओं ने कंगना की आलोचना की। हालांकि, कंगना ने माफ़ी नहीं मांगी, बल्कि अपने “गटर” वाले बयान का बचाव किया। हाल ही में बाबा रामदेव ने भी कंगना की आलोचना की।


