मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट को लेकर सरकार को माफीनामा भेजा है. उन्होंने CSAM (बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री) डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गलतियों पर माफी मांगी. सरकार ने Meta को साफ शब्दों में कहा कि वह केवल ‘इंटरमीडियरी’ की परिभाषा में नहीं आता, क्योंकि कंपनी तय करती है कि कौन-सा कंटेंट किस तक पहुंचेगा।
.सरकार का कहना है कि ऐसे में IT Act के तहत मिलने वाला ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण Meta पर लागू नहीं होगा।सूत्रों के मुताबिक Meta ने स्वीकार किया कि कुछ तरह के कंटेंट को बढ़ावा (बूस्ट) देने के लिए बड़ी रकम खर्च की गई. सरकारी सूत्रों के अनुसार Meta ने इस पूरे मामले में अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया और माफी मांगी. सरकार ने Meta से कहा, भारत के कानून का हर हाल में पालन करना होगा।
सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई.प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट हटाए जाने के मामले को भी सरकार ने उठाया था. प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अभद्र कंटेंट का मुद्दा भी सरकार ने उठाया. Meta ने जवाब दिया कि हमारे यहां सख्त आंतरिक नियम लागू हैं. Meta ने कहा प्लेटफॉर्म का जानबूझकर दुरुपयोग किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है।


