कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंनत मंतर पर प्रोटेस्ट के बाद अब अपनी आगे की प्लानिंग में लग गए हैं. अभिजीत के घर कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आज से शुरू होने जा रही है. इससे पहले अभिजीत ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि अभी उनका राजनीति में उतरने का कोई प्लान नहीं है लेकिन उन्होंने इसकी संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है।
अभिजीत ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा-हम युवाओं (Gen Z) से राय लेना चाहते हैं कि वो किन मुद्दों पर हमारा ध्यान चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि समर्थक बुधवार से दो दिनों के लिए मिलेंगे ताकि आगे के कदमों का फैसला किया जा सकेदीपके ने कहा- इस बैठक का मकसद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मुख्य एजेंडा तय करना और यह चर्चा करना होगा कि हम इस सामाजिक आंदोलन को आगे कैसे ले जा सकते हैं।
. उन्होंने फिलहाल तुरंत चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अगर जनता का बहुमत चाहेगा, तो वे पार्टी बनाने पर विचार करेंगे और आगे चलकर लोगों की मांग पर चुनाव भी लड़ेंगे।दीपके ने कहा-‘भारत में मुझे नहीं लगता कि अभी कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाना सही रास्ता है।
भारत को इस समय एक ऐसे जन-आंदोलन की जरूरत है, जो देश के सभी संस्थानों पर लोगों का भरोसा और उनकी जवाबदेही वापस ला सके. फिलहाल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का पूरा ध्यान देश के युवाओं की आवाज उठाने पर रहेगा.’ उनके मुताबिक, देश के कई युवा नेताओं, अदालतों और मीडिया से अपना भरोसा खो चुके हैं.अभिजीत ने कहा- ‘अगर CJP कोई पार्टी बनाती है, युवाओं के मुद्दों को उठाना जारी रखती है और सरकार पर दबाव बनाए रखते हुए अपनी रफ्तार बनाए रखती है, तो उसे समर्थन मिल सकता है


