अमृतसर में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के समर्थकों ने लगाए हैं।
इनमें साफ लिखा है कि सभी कांग्रेसी राहुल गांधी से एक ही अपील कर रहे हैं: चन्नी को कांग्रेस से बाहर निकाला जाए। एक और पोस्टर में लिखा है, “चन्नी जी, आपने बीजेपी को क्यों अपनाया? चन्नी जी, सामने आइए।” इन पोस्टरों से साफ है कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह खत्म होने वाली नहीं है।


