Saturday, August 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदेश में कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर हुआ सस्ता, 19 क‍िलो वाले स‍िलेंडर के...

देश में कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर हुआ सस्ता, 19 क‍िलो वाले स‍िलेंडर के दाम 209 रुपये कम

अगस्‍त के पहले द‍िन यानी 1 तारीख को तेल कंपन‍ियों ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. देश की सरकारी तेल कंपन‍ियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में कटौती की है. 1 अगस्त की सुबह 6 बजे तेल कंपन‍ियों ने 19 क‍िलो वाले स‍िलेंडर के दाम 209 रुपये कम करने का ऐलान क‍िया।

इस कटौती के बाद द‍िल्‍ली में 19 क‍िलो वाला स‍िलेंडर आज से 2738 रुपये का म‍िलेगा. हालांक‍ि, 14.2 क‍िलो वाले घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया हैतेल कंपन‍ियों ने देश के दूसरे शहरों कोलकाता, मुंबई, चेन्‍नई, पटना और लखनऊ आद‍ि में भी कमर्शियल सिलेंडर को सस्‍ता क‍िया है. कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में स‍िलेंडर की कीमत में अलग-अलग कटौती की गई है।

कंपन‍ियों की तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी. इसका असर आम आदमी पर द‍िखाई देगा. बाजार में खाने की कीमत में कमी हो सकती है. प‍िछले द‍िनों जब स‍िलेंडर के दाम 3000 रुपये के पार चले गए थे तब बाजार में खाने-पीने की चीजों में बेहताशा ग्रोथ देखी गई थी।

इससे पहले 1 जुलाई को भी 19 क‍िलो वाले कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के दाम में तेल कंपन‍ियों ने 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की थी. जुलाई और अब अगस्‍त में हुई कटौती के बाद कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर 375 रुपये सस्‍ता हो गया. जुलाई में दाम कम होकर द‍िल्‍ली में स‍िलेंडर 2930 रुपये का हो गया था. अब 192 रुपये की कटौती के बाद द‍िल्‍ली में यह 2738 रुपये का म‍िलेगा. पटना में यही कीमत 3227 रुपये से कम होकर 3018 रुपये रह गई. इसी तरह लखनऊ में अब यह 3052.5 रुपये से घटकर 2860.5 रुपये का हो गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments