Friday, July 31, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में आज होगी बारिश !

दिल्ली में आज होगी बारिश !

दिल्ली में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से सुहावना बना हुआ है, लेकिन दिन के समय में गर्मी थोड़ा परेशान कर रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अगले 7 दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके अलावा IMD ने शुक्रवार (31 जुलाई) के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ सहित उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

IMD के अनुसार, गुरुवार (30 जुलाई) को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. इस दौरान नमी का अधिकतम स्तर 91 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 67 प्रतिशत रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments