ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 मेडल जीते. पहला पदक वेटलिफ्टिंग में और दूसरा महिला शॉट पुट में आया. हालांकि फिलहाल भारत मैडल टैली में पिछड़ गया है. गुरुवार के खेल की बात करें तो दिन का पहला मेडल लवप्रीत सिंह ने दिलाया. उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 388 किलोग्राम का भार उठाते ने रजत पदक अपने नाम किया. उन्होंने स्नैच में 176kg और क्लीन एंड जर्क में 212kg का भार उठाया.
गुरुवार के दिन का दूसरा और आखिरी मेडल सीमा कलीरामना ने जीता, उन्होंने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। सीमा ने निधि रानी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की, उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 58.65 मीटर का था, वहीं निधि का 57.10 मीटर का था. इस स्पर्धा में जमैका की सामंथा हॉल ने स्वर्ण जीता, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 61.66 मीटर का रहा.।


