Thursday, July 30, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की तारीफ की ,लद्दाख पहुंचे अपने घर

सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की तारीफ की ,लद्दाख पहुंचे अपने घर

मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक वीडियो शेयर कर भारतीय रेलवे की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो इसी तरह सरकार के वादों को लेकर भी गर्व करना चाहते हैं. सोनम वांगचुक ने गुरुवार (30 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कार से सफर करते नजर आ रहे है।

उन्होंने कहा कि जैसा मैंने पहले बताया था कि हम परसो लद्दाख के लिए निकल रहे हैं. हम ट्रेन से निकले और मुझे ट्रेन से सफर करना बहुत अच्छा लगता है. दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जो चली है उसमें मैंने पहली बार यात्रा की. उन्होंने आगे कहा कि मैं चिनाब पर बने ब्रिज को देखना चाहता था. ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा. मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है।कश्मीर में एक दिन रूकने के बाद हम लद्दाख की ओर जा रहे है।

सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार को लेकर संसद में मोदी सरकार बिल लेकर आई. सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ये सुधार सिर्फ परीक्षाओं में ही न हो बल्कि हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम में भी बड़े पैमाने पर सुधार होने चाहिए।इसके अलावा सरकार से अपील करना चाहूंगा कि वो जो समझौते हुए थे (पहले मेरे साथ लिखित में और फिर सीजेपी नेताओं के साथ) कि प्रदर्शन में जो छात्र थे उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, छात्रों पर कोई एफआईआर नहीं होगी सरकार उस पर कायम रहे।

वांगुचक ने आगे कहा कि मैं सरकार से अपील करता हूं वो देश के युवाओं खासकर छात्रों के बीच एक भरोसे का माहौल बनाएं और सब मिलकर राष्ट्र निर्माण करें और एक महान भारत बनाने में जुट जाएं।सोनम वागंचुक अब वापस अपने घर लद्दाख जा रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने सीजेपी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होकर भूख हड़ताल की थी. उनकी ये हड़ताल 26 दिनों तक चली, जिसके बाद सरकार ने उनकी शर्तें मानी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments