Wednesday, July 29, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026, हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलो वर्ग में कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. स्नैच में उन्होंने 101 किलो और क्लीन एंड जर्क में 126 किलो वजन उठाया. यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि सालों के संघर्ष, मेहनत और भरोसे की जीत है।

पंजाब के पटियाला जिले के नाभा के पास एक छोटे से गांव से निकलकर कॉमनवेल्थ गेम्स के पोडियम तक पहुंचना आसान नहीं था. लेकिन हरजिंदर कौर ने यह कर दिखाया. छोटे किसान की बेटी ने आर्थिक तंगी, सीमित संसाधनों और तमाम मुश्किलों के बीच अपने सपनों को जिंदा रखा. खेतों में मेहनत करते हुए शुरू हुआ सफर आज भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर मेडल जीतने तक पहुंच चुका है।

एथलेटिक्स की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता. उन्होंने 27 मिनट 50.74 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया. इस उपलब्धि के साथ गुलवीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक युगांडा के जेकब किप्लिमो ने 27 मिनट 08.74 सेकेंड के समय में दौड़ पूरा करके जीता.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments