त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक( DGP) अपने ऑफिस में मृत मिले। त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ (आईपीएस) की संदिग्ध मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है । बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव अगरतला स्थित जीबी अस्पताल ले जाया गया है।
हालांकि, घटना को लेकर अभी तक त्रिपुरा सरकार या त्रिपुरा पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।प्रारंभिक तौर पर विभिन्न माध्यमों पर यह दावा किया जा रहा है कि डीजीपी अनुराग धनखड़ ने आत्महत्या की है, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है
अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों या परिस्थितियों के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।


