कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर दिल्ली में लगातार गहमागहमी जारी है. जंतर-मंतर से संसद तक पुलिस की भारी तैनाती की गई है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई हैं. रास्ते बंद किए गए हैं. इसके बाद भी प्रदर्शनकारी लगातार संसद की ओर बढ़ने की करते दिखे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, आंसू गैस के गोले भी दागे।
दूसरी तरफ जेपी नड्डा ने कॉकरोज जनता पार्टी के प्रतिनिधि को बातचीत के बुलाया है. जिसके बाद CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने अनशन समाप्त कर दिया है. उधर संसद में मॉनसून सत्र का पहला दिन भी हंगामे की भेढ़ चढ़ा. संसद भवन में ही अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की बैठक भी हुई।दिल्ली में चल रहे काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी NTA के ऑफिस घुस गए हैं, दिल्ली के ओखला में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का ऑफिस है।
जो नीट क एग्जाम कराती है. यहां भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. इससे पहले प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए थे. जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी. सोनम वांगचुक की पत्नी गीताजली आंग्मो अभी प्रदर्शन में शामिल हुई हैं. संसद के पास प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भारी फोर्स तैनात है. जो प्रदशर्नकारियों को दूर रखने की मशक्कत रही है।


