Saturday, July 11, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ा !

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ा !

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बावजूद ईरान ने साफ कर दिया है कि उसे अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अगर अमेरिका ने समझौते से पीछे हटने या धोखा देने की कोशिश की तो ईरान पूरी ताकत के साथ जवाब देने के लिए तैयार है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सीजफायर को खत्म मानते हुए बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका पिछले महीने हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) से मुकरता है तो ईरान “पूर्ण स्तर की रक्षा” के लिए पूरी तरह तैयार है।

गालिबाफ ने इंडोनेशिया की पीपुल्स कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर अहमद मुजानी से मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि हालिया शांति वार्ता के दौरान उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी साफ शब्दों में कह दिया था कि ईरान को अमेरिका पर “जरा भी भरोसा नहीं” है।

गालिबाफ ने अपने बयान में कहा, “वार्ता के दौरान मैंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति से साफ कहा था कि हमें आप पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. मेरी राय में केवल वही देश अमेरिका से बातचीत कर सकता है, जो युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हो।

हमने अपने देश की रक्षा की तैयारी कभी बंद नहीं की. जिस क्षण अमेरिका किसी भी समझौते से पीछे हटेगा, हम पूर्ण स्तर की रक्षा के लिए तैयार हैं. हम मजबूती से उसका सामना करेंगे और ईरानी जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments