Thursday, July 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना....

पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना….

पंजाब में मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश उम्मीद से कम हुई है। इस दौरान अगले तीन दिन कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान सूबे के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

12 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़) और SAS नगर (मोहाली) में भारी बारिश हो सकती है। 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना है: गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, जालंधर और लुधियाना इन क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

साथ ही तेज हवाओं और आंधी-तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र, के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में पूरी तरह फैलने के लिए हालात अनुकूल हैं।

सिर्फ दो जिले बचे हैं। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके प्रभाव से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश होने की उम्मीद है। इससे नमी और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो मानसून को मजबूत करेगा और अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments